IND vs AFG 2024: राहुल द्रविड़ ने बताई ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुने जाने की असली वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG 2024: राहुल द्रविड़ ने बताई ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुने जाने की असली वजह

क्या अनुशासनात्मक कारणों से श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने टीम में अपनी जगह गंवाई?

Rahul Dravid, Ishan Kishan and Shreyas Iyer. (Image Source: BCCI/Getty Images)
Rahul Dravid, Ishan Kishan and Shreyas Iyer. (Image Source: BCCI/Getty Images)

Afghanistan’s tour of India 2024, IND vs AFG: टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने इस बात से साफ इनकार किया है कि अनुशासनात्मक चिंताओं के कारण ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम में उन्हें नहीं चुना गया है।

दरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Ishan Kishan चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे: Rahul Dravid

किशन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था, जिसके बाद कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि उनका दुबई जाना और फिर कौन बनेगा करोड़पति शो में हिस्सा लेने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं चुना।

यहां पढ़िए: जनवरी 11- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अभी तक खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है।

Shreyas Iyer टीम में फिट नहीं बैठते हैं?

राहुल द्रविड़ ने मोहाली में मीडिया को बताया: “बिलकुल भी नहीं। ईशान किशन चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ईशान ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रेक का अनुरोध किया था, जिस पर हम सहमत हुए और उन्हें सपोर्ट किया। उसने अभी ब्रेक मांगा है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अभी तक खुद को चयन के लिए उपलब्ध कराया है। जब वह चयन के लिए उपलब्ध होंगे, तो वह घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और आधिकारिक तौर पर खुद को चयन के लिए उपलब्ध रखेंगे।”

श्रेयस अय्यर को घरेलू T20I सीरीज के लिए नहीं चुने जाने को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा: “श्रेयस अय्यर के मामले का किसी भी अनुशासनात्मक मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। बात सिर्फ इतनी है कि वह चयन से चूक गए। हमारी टीम में बहुत सारे बल्लेबाज हैं। वह दक्षिण अफ्रीका में भी T20I सीरीज में नहीं खेले थे।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?