IND vs AFG 2024: रोहित शर्मा ने मोहाली में रन-आउट के बाद शुभमन गिल पर अपने गुस्से भरे रिएक्शन पर चुप्पी तोड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG 2024: रोहित शर्मा ने मोहाली में रन-आउट के बाद शुभमन गिल पर अपने गुस्से भरे रिएक्शन पर चुप्पी तोड़ी

रोहित शर्मा मोहाली में पवेलियन लौटते समय शुभमन गिल पर बरस पड़े थे।

Rohit Sharma and Shubman Gill. (Image Source: X)
Rohit Sharma and Shubman Gill. (Image Source: X)

Afghanistan’s tour of India 2024, IND vs AFG: भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 11 जनवरी को मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ हुए भयानक मिक्स-अप पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया को हवा देने के इंकार कर दिया, जिसके कारण वह शून्य पर रन आउट हो गए थे।

आपकी बता दें, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में शून्य पर रन-आउट होकर पवेलियन लौटते समय शुभमन गिल (Shubman Gill) पर बरस पड़े थे।

रन-आउट के बाद Shubman Gill पर भड़के Rohit Sharma

इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान 14 महीने बाद T20I क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया की आखिरी T20I सीरीज है और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी नजरें हैं।

यहां पढ़िए: जनवरी 12- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

लेकिन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) का साथ नहीं मिलने के कारण वह पहले मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। टीम इंडिया के 158 रनों के सफल चेज के दौरान पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शून्य पर आउट हो गए। रोहित ने फजलहक फारूकी द्वारा फेंकी गेंद को मिड ऑफ की ओर बढ़ाया और शुभमन गिल को सिंगल के लिए बुलाया। लेकिन गिल गेंद देखते रहे और हिले नहीं।

https://twitter.com/shubhamchand768/status/1745465946972750202?

तब तक रोहित दूसरे छोर के लिए निकल पड़े थे। जिसके बाद अफगानिस्तान के फील्डरों ने कोई गलती नहीं की, क्योंकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने रोहित को मोहाली में रन आउट करने के लिए बेल्स गिरा दी। नतीजन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुभमन गिल (Shubman Gill) पर अपना आपा खो दिया। रन-आउट होने के बाद रोहित गिल पर काफी भड़के हुए थे, और डग आउट में लौटने से पहले उन्होंने युवा खिलाड़ी को गुस्से में कुछ कहा भी।

मैच के बाद क्या कहा रोहित शर्मा ने?

रोहित शर्मा ने पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “सच कहूं तो ये चीजें होती रहती हैं। आप ऐसी स्थिति में हताश या क्रोधित हो जाते हैं। जब ऐसी घटना घटती है, तो आपका निराश होना लाजमी हैं, क्योंकि आप वहां रहना चाहते हैं और अपनी टीम के लिए रन बनाना चाहते हैं। मैं चाहता था कि शुभमन गिल लंबी पारी खेलें। उन्होंने अच्छी पारी खेली, लेकिन आउट हो गए।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?