IND vs AFG 2024: जब मोहाली में ठंड से बचने के लिए अक्षर पटेल की अजीबोगरीब रिक्वेस्ट को अंपायर ने ठुकरा दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG 2024: जब मोहाली में ठंड से बचने के लिए अक्षर पटेल की अजीबोगरीब रिक्वेस्ट को अंपायर ने ठुकरा दिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने 15 गेंदे शेष रहते ही छह विकेट की जीत हासिल कर ली।

Akshar Patel and Akshar Patel. (Image Source: BCCI/Getty Images)
Akshar Patel and Akshar Patel. (Image Source: BCCI/Getty Images)

Afghanistan’s tour of India, IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद मुकेश कुमार (Mukesh Sharma) और अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को केवल 158/5 रन बनाने दिए।

Akshar Patel ने निभाई जीत में अहम भूमिका

इस T20I मैच में मुकेश कुमार (Mukesh Sharma) और अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने दो-दो विकेट झटके, जबकि शिवम दुबे (Shivam Dube) के नाम एक विकेट आया। इसके बाद जीत के लिए 159 रनों का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत निराशाजनक रही, लेकिन शुभमन गिल (23), तिलक वर्मा (26), शिवम दुबे (60*) और जितेश शर्मा (31) के शानदार प्रदर्शन के बदौलत मेजबान टीम ने 15 गेंदे शेष रहते ही छह विकेट की जीत हासिल कर ली।

यहां पढ़िए: IND vs AFG 2024: रोहित शर्मा ने मोहाली में रन-आउट के बाद शुभमन गिल पर अपने गुस्से भरे रिएक्शन पर चुप्पी तोड़ी

इस बीच, मोहाली में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर जाने के कारण वहां खेलना खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं था। मोहाली में अपने शानदार स्पैल के बावजूद, अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने स्वीकार किया कि सर्द मौसम के कारण उन्हें गेंदबाजी करने में काफी मुश्किल हुई।

‘अंपायर ने मना कर दिया’

अक्षर पटेल ने मिड-इनिंग के दौरान कहा, “मुझे गेंद महसूस नहीं हो रही थी, यह बहुत ठंडी थी। हम जानते थे कि अभी सर्दियां चल रही है और यहां बहुत ठंड होगी, लेकिन मैं केवल अपनी गेंदबाजी के बारे में सोच रहा था कि अफगान बल्लेबाजों पर दबाव कैसे बनाया जाए। आज यहां बहुत अधिक ओस थी, लेकिन मैंने अपनी सटीकता पर ध्यान केंद्रित किया। मैंने अंपायर से पूछा था कि क्या मैं एक हाथ में दस्ताने पहन सकता हूं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?