पंजाब में किंग कोहली को उनके फैन से मिला स्पेशल गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब में किंग कोहली को उनके फैन से मिला स्पेशल गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली।

Virat Kohli PCA. (Photo Source: Instagram/pcacricketassociation)
Virat Kohli PCA. (Photo Source: Instagram/pcacricketassociation)

विराट कोहली के चाहने वाले सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। चाहे दुनिया का कोई भी स्टेडियम हो उनके फैंस हर जगह उन्हें देखने के लिए पहुंच जाते हैं। विराट अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में एक्शन में नजर आएंगे। यह मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल उस वीडियो में विराट की एक महिला फैन उन्हें स्पेशल गिफ्ट देती हुई नजर आ रही है। महिला फैन विराट को उन्हीं का एक पोट्रेट तस्वीर देती हुई दिख रही हैं।

यहां देखिए विराट और उनके फैन का वीडियो

इस खास को गिफ्ट लेने के बाद विराट उस फैन से बातचीत करते हुए नजर आए। विराट का ये जेश्चर सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच, कोहली ने हाल ही में सुपर 4 में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार पारी के साथ एशिया कप 2022 में अपने शतक के सूखे को समाप्त किया और अपने पुराने फॉर्म में भी लौट आए।

एशिया कप के दौरान शानदार लय में थे कोहली

कोहली पिछले तीन साल से खराब फॉर्म को लेकर चर्चा में थे। हालांकि, उन्होंने अपना पहला T20I शतक लगाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। एशिया कप 2022 में पांच पारियों में 276 रन के साथ विराट टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

वहीं बात करें इस सीरीज की तो रोहित एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलियाई टीम से कड़ी चुनौती मिलेगी। चूंकि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में थोड़ा ही समय बाकी रह गया है, ऐसे में इस टी-20 सीरीज से दोनों टीमों को अपने तैयारियों में मदद मिलेगी। टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की भी वापसी हुई है, जबकि उमेश यादव को कोरोना संक्रमित मोहम्मद की जगह टीम में शामिल किया गया है।

close whatsapp