उमरान मलिक की गेंद देख डेल स्टेन पागलों की तरह उछल रहे थे
उमरान मलिक ने श्रेयस अय्यर को डाली शानदार यॉर्कर।
अद्यतन - Apr 16, 2022 11:47 am

इन दिनों आईपीएल में रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक का नाम एक बार फिर से छा रहा है, हर एक गेंद पर उमरान नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। तो क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि ये खिलाड़ी जल्द ही टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर लेगा और टीम का प्रमुख गेंदबाज बन जाएगा। दूसरी ओर कल रात आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना KKR से हुआ था, इस दौरान उमरान मलिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया और ये वीडियो उनकी गेंदबाजी से जुड़ा है।
उमरान मलिक की एक गेंद ने कर दिया डेल स्टेन को पागल
उमरान मलिक अपना घरेलू क्रिकेट जम्मू-कश्मीर से खेलते हैं, वहीं वो साल 2021 के आईपीएल के दौरान खबरों में आए थे। जहां उनकी रफ्तार ने सुर्खियां बटोरी थी, 2021 आईपीएल से ही उमरान मलिक 150 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने इस गेंदबाज को रिलीज नहीं किया और अपने साथ ही रखा, जिसका फायदा टीम को मैच दर मैच हो रहा है। इस बीच KKR के खिलाफ भी इस गेंदबाज ने कमाल किया, जिसे देख डेल स्टेन भी खुद को नहीं रोक पाए।
*उमरान मलिक ने श्रेयस अय्यर को डाली शानदार यॉर्कर।
*जहां इस यॉर्कर गेंद पर KKR के कप्तान श्रेयस हो गए बोल्ड।
*वहीं उमरान की ये गेंद देख खुशी से झूम उठे डेल स्टेन।
*SRH टीम के तेज गेंदबाजी कोच हैं डेल स्टेन इस बार।
यहां देखें मलिक की वो एक शानदार गेंद
https://twitter.com/SlipDiving/status/1514981330802536451?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1514981330802536451%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fipl-2022-umran-malik-nails-a-perfect-yorker-to-castle-shreyas-iyer-dale-steyn-celebrates-in-style%2F
Two pacers, same joy ☺️
Follow the match ▶️ https://t.co/HbO7Uh4Tcq#TATAIPL | #SRHvKKR | @SunRisers | @DaleSteyn62 pic.twitter.com/eGFGpj2QIL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2022
टीम इंडिया के साथ जुड़ा था ये गेंदबाज
वहीं साल 2021 के आईपीएल का दूसरा फेज यूएई में हुआ था, जिसके खत्म होने के बाद उमरान मलिक टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे। जहां उमरान टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सा जुड़े थे, जहां वो बतौर नेट गेंदबाज काम कर रहे थे। अब आगे देखना अहम होगा की क्या उमरान को टीम इंडिया में जगह मिलती है या नहीं।