IND vs AUS 2023: राहुल द्रविड़ ने पहले दो वनडे मैचों के लिए Virat Kohli-Rohit Sharma को ब्रेक देने के पीछे के कारण का किया खुलासा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर से मोहाली में हो रहा है।
अद्यतन - Sep 22, 2023 1:02 pm

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के साथ आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर से मोहाली में हो रहा है।
इस बीच, भारत के कप्तान Rohit Sharma और बल्लेबाजी सुपरस्टार Virat Kohli को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया, तो क्रिकेट बिरादरी की ओर से काफी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थी। जिसे लेकर अब टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा खुलासा किया है।
हम चाहते हैं Virat Kohli और Rohit Sharma फ्रेश रहे: Rahul Dravid
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए इसलिए आराम दिया गया है ताकि उन्हें आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले ब्रेक मिल सकें और उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सकें। भारत के कोच ने जोर देकर कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना बेहद जरूरी था ताकि वे 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए तरोताजा रहे।
यहां पढ़िए: IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर देंगे हेड कोच द्रविड़, खुद दिए संकेत!
राहुल द्रविड़ ने प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हमारा यह दायित्व बनता है कि हम विराट और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2023 के पहले गेम में शारीरिक और मानसिक रूप से उस स्थान पर पहुंचाएं जहां वे रहना चाहते हैं। हमने इस बारे में आपस में चर्चा की कि वे कैसे वर्ल्ड कप की तैयारी करना चाहते हैं।
Virat Kohli और Rohit Sharma राजकोट में लौटेंगे
फिर हमने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि उन्हें पहले दो मैचों के लिए ब्रेक दिया जाए, जो उन्हें मानसिक रूप से तरोताजा होने के लिए बेहद अहम है। इससे उनके वर्कलोड को भी मैनेज किया जा सकेगा और वे राजकोट में लौटेंगे, क्योंकि हमारे लिए आने वाले कुछ महीने कठिन होने वाले हैं।”