IND vs AUS : रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देकर BCCI ने कर दी सबसे बड़ी गलती
पहले दो वनडे मैच के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है।
अद्यतन - सितम्बर 19, 2023 8:51 अपराह्न
टीम की एकजुटता
एशिया कप 2023 में भारतीय टीम एकजुट होकर खेली। बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका निभाई तो गेंदबाजों ने अपना काम किया। मैदान में टीम के खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल भी बेहतर दिखा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिली। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में इन दोनों को आराम देने का फैसला शायद सही नहीं हो। दोनों का कंगारू टीम के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है और सीरीज में उन पर दबदबा वर्ल्ड कप में काम आ सकता है।