IND vs AUS 3rd T20I: गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ा मैक्सवेल का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर दर्ज की 5 विकेट से रोमांचक जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 3rd T20I: गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ा मैक्सवेल का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर दर्ज की 5 विकेट से रोमांचक जीत

मुकाबले में गायकवाड़ (123*) और मैक्सवेल (104*) ने खेली बेहतरीन शतकीय पारियां

India vs Australia, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)
India vs Australia, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

IND vs AUS 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज 28 नवंबर, मंगलवार को गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है।

तो वहीं इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज में अभी भी जीवित है। मुकाबले में भारत से मिले 223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत होती है।

प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में पहली गेंद पर मैथ्यू वेड चौका लगाते हैं, और इसके बाद मैक्सेवल चौथी गेंद पर सिक्स और पांचवीं व छठी गेंद पर चौका लगाकर, ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक तरीके से मैच जिता देते हैं। मैक्सेवल ने मुकाबले में 104* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी-20 मैच का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ (123*) की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।

गायकवाड़ के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 39 और तिलक वर्मा ने 31* रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो केन रिचर्डसन, जेसन बेहरनड्राॅर्फ और आरोन हार्डी को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया भारत से मिले 223 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने पारी के आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। मैक्सवेल (104*) की शतकीय पारी के अलावा ट्रेविस हेड ने 35 रनों की पारी खेली तो कप्तान मैथ्यू वेड 28* रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से गेंदबाजी में रवि विश्नोई को 2 तो अर्शदीप सिंह, आवेश खान व अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- 3 बड़ी बातें जिनका IPL 2024 के दौरान Shubman Gill को ध्यान रखना होगा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?