IND vs AUS: तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, मैच से बाहर हुए डेविड वॉर्नर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, मैच से बाहर हुए डेविड वॉर्नर!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

David Warner (Photo Source: Twitter)
David Warner (Photo Source: Twitter)

भारत के खिलाफ तीन मैचौं की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर सीरीज के पहले दो मुकाबले से बाहर थे।

डेविड वॉर्नर की जगह टीम में मिचेल मार्श को जगह मिली। मार्श ने मौके का फायदा उठाते हुए दोनों ही मैचों में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे वनडे में वॉर्नर की वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अब खबर आ रही है कि तीसरे वनडे से भी डेविड वॉर्नर बाहर हो सकते हैं।

चोट नहीं छोड़ रही डेविड वॉर्नर का पीछा

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे। वॉर्नर इस वक्त कोहनी के चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि डेविड वॉर्नर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारत वापस लौट आए थे। लेकिन अनफिट रहने के चलते वह पहले दो मैचों से बाहर रहे।

आपको बता दें भारत आने के बाद वॉर्नर अब तक सिर्फ दो ही ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बने हैं। तीसरे वनडे मैच से पहले बुधवार (22 मार्च) को मेडिकल टीम डेविड वॉर्नर की जांच करेगी। जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि वह तीसरे वनडे में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे या फिर नहीं।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के एक स्टॉफ सदस्य ने The Age पर बात करते हुए कहा, ‘ट्रेनिंग सेशन के बाद हमारे पास एक बेहतर विचार होगा। अगर सकारात्मक रहा तो हम देखेंगे कि कल बुधवार को वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।’

वनडे सीरीज जीतना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया

भारत दौरे के टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हार झेलनी पड़ी। वनडे सीरीज जीतने के लिए टीम के पास बड़ा मौका है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। मिचेल स्टार्क ने पिछले मैच में भारत के टॉप ऑर्डर को धवस्त कर 5 विकेट अपने नाम किया था। तीसरे वनडे में भी अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरूआत से दबाव बनाने की कोशिश की तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतते हुए नजर आ सकती है।

close whatsapp