डेविड वार्नर को लेकर 'फर्जी' खबरें फैला रही है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया! - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर को लेकर ‘फर्जी’ खबरें फैला रही है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया!

क्या डेविड वार्नर 22 मार्च को चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में लौटेंगे?

David Warner (Image Source: Getty Images)
David Warner (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कॉर्क्ड क्वाड के कारण भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से बाहर होने की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से चूक गए हैं।

इससे पहले, वह कोहनी में फ्रैक्चर के कारण हालिया टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, 36-वर्षीय ओपनर अपनी चोट से समय पर उबर नहीं पाने के कारण भारत के खिलाफ पहले वनडे में हिस्सा नहीं ले पाए, लेकिन उनकी दूसरे वनडे में अनुपस्थिति ने सभी को हैरान कर दिया।

इस बीच, डेविड वार्नर कथित तौर पर कॉर्क्ड क्वाड के कारण भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे से चूक गए थे। हालांकि, वार्नर खुद इस खबर से हैरान थे, और उन्होंने इंस्टाग्राम का सहारा लेकर सच का खुलासा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, और बताया कि उनके चोटिल होने की खबर पूरी तरह से फर्जी है।

चूंकि वार्नर ने दावा किया कि उनकी चोट की खबर झूठी है, दूसरे वनडे में वार्नर की अनुपस्थिति के पीछे के कारण का अब तक का खुलासा नहीं हो पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज 22 मार्च को चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में खेल पाएंगे या नहीं।

यहां देखिए डेविड वार्नर की इंस्टा स्टोरी –

आपको बता दें, भारत के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी की। स्टीव स्मिथ की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को सिर्फ 117 रनों पर समेट दिया गया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श (66*) और ट्रेविस हेड (51*) के अर्धशतकों के बदौलत मात्र 11 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर दस विकेट की जीत दर्ज की।

close whatsapp