भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
पहले टी-20 मैच में कैमरून ग्रीन के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली थी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - सितम्बर 23, 2022 6:02 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारू टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों ही टीमों के बीच में इस सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा जिसमें भारतीय टीम के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूर हो गया है।
पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की शानदार 30 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी और केएल राहुल के 35 गेंदों में 55 रनों की पारी से 20 ओवरों में 208 रन बना दिए थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से भी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली इसमें कैमरून ग्रीन ने सिर्फ 30 गेंदों में जहां 61 रनों की पारी खेली।
वहीं अंतिम के ओवरों में मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों में अहम 45 रन बनाने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। इस मैच में भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण खराब गेंदबाजी रही जिसमें दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ थोड़ा मजबूती देखने को मिल सकती है, जो उमेश यादव की जगह पर शामिल किए जा सकते हैं।
मैच जानकारी:
दूसरा टी-20 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
स्थान – विदर्भा क्रिकेट संघ, नागपुर
समय – भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट
नागपुर के विदर्भा क्रिकेट संघ के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो वहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान दिखा है। जिसके चलते पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160 रन के आसपास देखने को मिला है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
संभावित अंतिम एकादश:
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल।
ऑस्ट्रेलिया
आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिश, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, नाथन एलिस।
संभावित Dream11 टीम:
मैथ्यू वेड, केएल राहुल (उप-कप्तान), आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, हार्दिक पांड्या, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड।