'जहां मैटर बड़े होते हैं वहां यादव जी खड़े होते हैं..'- कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी को देख फैंस हुए बेहद खुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जहां मैटर बड़े होते हैं वहां यादव जी खड़े होते हैं..’- कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी को देख फैंस हुए बेहद खुश

तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए।

Kuldeep Yadav Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Kuldeep Yadav Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। शुरूआती 10 ओवरों में टीम संभल कर बल्लेबाजी करते हुए नजर आई। लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने जलवा दिखाना शुरू किया।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 269 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव ने तीसरे वनडे में शानदार खेल दिखाया। कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाजों को आउट कर सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही लूटते हुए नजर आ रहे हैं।

कुलदीप यादव ने इन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बनाया शिकार

ऑस्ट्रेलियाई की पारी के दौरान हार्दिक पांड्या ने 11वें ओवर में ट्रेविस हेड को (33 रन) पर आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। हार्दिक ने फिर उसके बाद स्टीव स्मिथ को शून्य और फिर मिचेल मार्श को (47 रन) पर पवेलियन भेजने का काम किया। जिसके बाद स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपना जलवा बिखेरना शुरू किया।

कुलदीप यादव ने 25वें ओवर में मैदान में वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर को (23 रन) पर आउट किया। जिसके बाद 29वें ओवर में कुलदीप यादव ने मार्नस लाबुशेन को (28 रन) पर पवेलियन भेजने का काम किया। कुलदीप यादव का अगला शिकार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी बने। एलेक्स कैरी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। कुलदीप ने 39वें ओवर में एलेक्स कैरी के लिए ऐसी गेंद डाली जिसे वो समझ नहीं पाए।

गेंद सीधा स्टंप को जाकर लगी और 38 रन पर एलेक्स कैरी को पवेलियन लौटना पड़ा। एलेक्स कैरी जिस गेंद पर आउट हुए फैंस उसको लेकर सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव को सलाम ठोकते हुए नजर आ रहे हैं। कुलदीप यादव ने आज 10 ओवर में 56 रन देते हुए 3 शानदार विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद सोशल मीडिया में फैंस कुलदीप यादव की गेंदबाजी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर सोशल मीडिया में फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Relentless_7781/status/1638499099409534981?s=20

https://twitter.com/sandeep4658/status/1638505789437386754?s=20

https://twitter.com/iamsohail__1/status/1638507514009362432?s=20

https://twitter.com/Rajat_Dargar/status/1638508492595294208?s=20

https://twitter.com/kritiitweets/status/1638498540954726401?s=20

close whatsapp