IND vs AUS: ‘कड़क है Boss…’- Rohit Sharma के Pull Shots ने फिर से फैंस को बनाया दीवाना, क्या आपने देखा वीडियो..?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 81 रनों की शानदार पारी खेली।
अद्यतन - सितम्बर 27, 2023 8:31 अपराह्न

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जा रहा है। टीम इंडिया सीरीज में इस वक्त 2-0 से आगे चल रही है। तीसरा वनडे अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमें अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार शुरूआत दिलाई। अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ शानदार पुल-शॉट खेले, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
शानदार लय में नजर आए हिटमैन रोहित शर्मा
तीसरे वनडे मैच में भारत के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और वाशिंगटन सुंदर ओपनिंग करने उतरे थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। वाशिंगटन सुंदर ने 30 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और शानदार लय में नजर आ रहे थे।
पैट कमिंस द्वारा डाले गए सातवें ओवर की चौथी गेंद पर (Rohit Sharma) ने पुल शॉट मारा। उस शॉर्ट गेंद पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना जोर दिखाया और गेंद डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्के के लिए चली गई। वहीं फिर उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर एक और छक्का जड़ स्टैंड पर बैठे अपने फैंस का दिन बना दिया।
यहां देखें Rohit Sharma के पुल-शॉट्स का वो वीडियो-
Triple Treat 💥
A quickfire half century from Captain Rohit Sharma, who’s looking in fine touch in the chase 👌#TeamIndia | #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/zNdFvUBp3s
— BCCI (@BCCI) September 27, 2023
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 57 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रनों की शानदार पारी खेली। पारी के 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह ग्लेन मैक्सवेल के शिकार बन गए। तीसरे वनडे में हिटमैन रोहित शर्मा का शानदार फॉर्म देखने के बाद फैंस उन्हें वर्ल्ड कप के मंच पर देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
यह भी पढ़े- Virat Kohli Dance Video: मैदान पर दिखी विराट कोहली की मस्ती, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के सामने करने लगे डांस
आपको बता दें रोहित शर्मा क्रिस गेल (553) के इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 3 छक्के दूर है। रोहित शर्मा इस वक्त 551 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर है।