IND vs AUS 2nd ODI: बल्लेबाजी करने को उतारू KL Rahul को थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद जाना पड़ा मैदान से बाहर, जानें कारण - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2nd ODI: बल्लेबाजी करने को उतारू KL Rahul को थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद जाना पड़ा मैदान से बाहर, जानें कारण

थर्ड अंपायर के एक फैसले के बाद राहुल को मैदान से वापिस जाना पड़ा। 

India vs Australia, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)
India vs Australia, 2nd ODI (Image Credit- Twitter)

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे वनडे मैच में भारतीय पारी के 31वें ओवर के दौरान अंपायर के एक फैसले के कारण, मैदान पर बल्लेबाजी करने पहुंच स्टैंड इन कप्तान केएल राहुल को वापिस लौटना पड़ा है।

हुआ यूं कि 31वें ओवर की एक गेंद पर 101 रनों पर बल्लेबाज कर रहे श्रेयस अय्यर सीन एबाॅट द्वारा फेंकी गई एक फुल टाॅस गेंद को समझ नहीं पाते हैं और अय्यर के बल्ले से लगकर सीधे एबाॅट के हाथों में जाती है। इसके बाद एबाॅट ने गेंद को दोनों हाथों से पकड़ा, लेकिन शरीर के मूमेंटम के चलते उनके गेंद दाएं हाथ में चली जाती है, और ग्राउंड से छू जाती है।

तो वहीं इस कैच को देख श्रेयस अय्यर पवेलियन की ओर चल देते हैं, पर मैदानी अंपायर इस फैसले को थर्ड अंपायर से रिव्यू कराते हैं। तो वहीं थर्ड अंपायर KN Ananthapadmanabhan देखते हैं कि क्या कैच पर सीन एबाॅट को पूरा कंट्रोल था?

इसके बाद कई वीडियो को करीब से देखने के बाद अंपायर, इस नतीजे पर पहुंचते है कि श्रेयस के कैच को एबाॅट ने पूरा नहीं किया, जिसकी वजह से अय्यर को नाॅट आउट करार दिया जाता है। इसके बाद पवेलियन की ओर लौट रहे श्रेयस अय्यर वापिस क्रीज पर आ जाते हैं तो मैदान पर बल्लेबाजी करने पहुंचे केएल राहुल को वापिस डगआउट की ओर लौटना पड़ता है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा मजबूत टारगेट

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने शुभमन गिल (104) व श्रेयस अय्यर (105) की शतकीय और केएल राहुल (52) व सूर्यकुमार यादव (72*) की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या ऑस्ट्रेलिया भारत से मिले इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- Shubman Gill ने बनाया नया रिकाॅर्ड, इस मामले में Rohit Sharma को छोड़ा पीछे 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?