IND vs AUS: वंदे मातरम की गूंज के बीच चेन्नई में भारत ने किया ऑस्ट्रेलिया को चित, केएल-कोहली की पारी रही Super-Hit - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: वंदे मातरम की गूंज के बीच चेन्नई में भारत ने किया ऑस्ट्रेलिया को चित, केएल-कोहली की पारी रही Super-Hit

वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Virat Kohli KL Rahul (Photo Source : X/Twitter)
Virat Kohli KL Rahul (Photo Source : X/Twitter)

IND vs AUS: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 5वां मुकाबला 8 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने (IND vs AUS) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन यह फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया, कंगारू टीम 49.3 ओवरों में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 2 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन फिर विराट कोहली और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने टीम इंडिया को मैच जीताने का काम किया। टीम इंडिया ने 52 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की।

IND vs AUS: रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की फिरकी में फंसी ऑस्ट्रेलिया

(IND vs AUS) भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका तीसरे ओवर में लगा। मिचेल मार्श जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए गेंद पर विराट कोहली के शानदार कैच के चलते शून्य पर पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। डेविड वॉर्नर ने 52 गेंदों में 41 रन और स्टीव स्मिथ ने 71 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली।

इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा पाए। रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन (27 रन) और एलेक्स कैरी को शून्य पर पवेलियन भेजा। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह के नाम 2 विकेट और सिराज, अश्विन और हार्दिक पांड्या के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

यह भी पढ़े- IND vs AUS: Virat Kohli के गजब ‘Dance Moves’ ने लूट ली सारी महफिल, क्या आपने देखा वीडियो..?

केएल राहुल और विराट के बीच हुई 165 रनों की साझेदारी

(IND vs AUS) टीम इंडिया ने पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवाया, जब ईशान किशन मिचेल स्टार्क के हाथों गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद दूसरे ओवर में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर शून्य पर जोश हेजलवुड के हाथों आउट हो गए। लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने टीम के लिए चार्ज संभाला।

दोनों बल्लेबाजों के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई। विराट कोहली ने 116 गेंदों में 6 चौके के मदद से 85 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने 115 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से रनों की पारी खेली। वहीं हार्दिक पांड्या ने 11 रन की पारी खेल जीत में योगदान दिया।

भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

 

https://twitter.com/XSportscom/status/1711056907660660887

close whatsapp