IND vs AUS : जानें कैसा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में केएल राहुल का रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS : जानें कैसा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में केएल राहुल का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम का नेतृत्व करेंगे।

KL Rahul (Photo Source: Twitter)
KL Rahul (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। 22 सितंबर को सीरीज का पहला वनडे मोहाली के आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दो वनडे से रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। वहीं रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम का नेतृत्व करेंगे।

केएल राहुल ने हाल ही में एशिया कप में चोट के बाद वापसी की है। उन्होंने एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले मिस किए, लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी समय में श्रेयस अय्यर की चोट के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी की। केएल ने मौके को दोनों हाथों से लपका और 111 गेंदों में 106 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कोहली (122*) के साथ 223 रनों की जबरदस्त साझेदारी भी की। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ राहुल ने 39 रन बनाए।

केएल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में प्रदर्शन

हालांकि, राहुल ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध कैसा प्रदर्शन किया है, इस आर्टिकल में हम इस पर बात करेंगे। बता दें कि केएल ने कंगारू टीम के खिलाफ 11 वनडे मैच खेले हैं और जिसमें 43.55 की शानदार औसत से 392 रन बनाए हैं। लेकिन वह अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वनडे प्रारूप में शतक नहीं बना सके हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 वनडे मैचों में से सात घरेलू मैदान पर खेले हैं, जहां 48 की औसत से 280 रन बनाए हैं। वहीं तीन मैच ऑस्ट्रेलिया में खेले और 31 की औसत से 93 रन बनाए हैं। जबकि एक मैच न्यूट्रल स्थान पर खेला है। उन्होंने इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के दौरान ओवल में तीन गेंदों में 11* रनों की पारी खेली।

राहुल ने वनडे में कंगारू टीम के खिलाफ तीन अर्धशतक लगाए हैं। जिसमें उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर 52 गेंदों में 80 रन है, जो जनवरी 2020 में राजकोट में बनाया था। दूसरा वनडे अर्धशतक (76) नवंबर 2020 में सिडनी में बनाया। वहीं तीसरा अर्धशतक (75) इस साल मार्च में वानखेड़े स्टेडियम में बनाया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?