IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन करेगा अंपायरिंग!, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन करेगा अंपायरिंग!, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स

रिचर्ड केटलबोरो और क्रिस गैफनी को पहले टेस्ट के लिए ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया है।

Richard Kettleborough (Photo Source: Getty Images)
Richard Kettleborough (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया और भारत (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे।

दोनों देशों के प्लेयर्स, दिग्गज खिलाड़ी और फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर उत्साह चरम पर है। इस बीच, पर्थ टेस्ट मैच के लिए आईसीसी ने अंपायरों का ऐलान कर दिया है। रिचर्ड केटलबोरो (Richard Kettleborough) और क्रिस गैफनी (Chris Gaffaney) को पहले टेस्ट के लिए ऑन-फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया है। वहीं, रिचर्ड इलिंगवर्थ (Richard Illlingworth) तीसरे अंपायर और सैम नोगाज्स्की (Sam Nogajski) चौथे अंपायर होंगे।

रिचर्ड केटलबोरो से फिर पड़ा टीम इंडिया का पाला

आपको बता दें, रिचर्ड केटलबोरो भारत के हारे गए लगभग हर महत्वपूर्ण मैच में मौजूद रहे हैं, जिसमें आईसीसी नॉकआउट मैच भी शामिल हैं। भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2023 और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल झेलनी पड़ी थी। इन दोनों ही मैचों में रिचर्ड केटलबोरो ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका में थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 WTC फाइनल में रिचर्ड टीवी अंपायर थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि 4-0 से जीत के साथ ही टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 के फाइनल में जगह पक्की कर सकती है। पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। लेकिन दुर्भाग्य से, केटलबोरो टीम इंडिया के सामने रहेंगे।

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ये दिग्गज कमेंट्री करते हुए आएंगे नजर-

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

इंग्लिश कमेंटेटर – मैथ्यू हेडन, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, वसीम अकरम, मुरली विजय, रसेल आर्नोल्ड और मार्क निकोलस

हिंदी कमेंटेटर – रवि शास्त्री, वसीम अकरम, चेतेश्वर पुजारा, सुनील गावस्कर, संजय मांजरेकर, जतिन सप्रू और दीप दास गुप्ता

 

close whatsapp