ड्रेंसिंग रूम में बैठे-बैठे रोहित शर्मा ने दी पुजारा को कोचिंग, फिर अगले ही पल बल्लेबाज ने कर दिया ये कारनामा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ड्रेंसिंग रूम में बैठे-बैठे रोहित शर्मा ने दी पुजारा को कोचिंग, फिर अगले ही पल बल्लेबाज ने कर दिया ये कारनामा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरी पारी में भारत 163 रन पर ऑलआउट हो गई।

Rohit Sharma Cheteshwar Pujara (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma Cheteshwar Pujara (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच भारत के हाथ से लगभग निकलता हुआ नजर आ रहा है। टीम इंडिया के बल्लेबाज दूसरी इनिंग में भी फ्लॉप साबित हुए और पूरी टीम मात्र 163 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहली इनिंग की तरह दूसरी पारी में भी मात्र 12 रन पर आउट हो गए थे।

भारतीय बल्लेबाज वापस से ऑस्ट्रेलिया के स्पिन अटैक के सामने बेबस नजर आए। पारी के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों को सीख देते हुए नजर आए। चेतेश्वर पुजारा के छक्के पर रोहित शर्मा का रिएक्शन इस वक्त वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

चेतेश्वर पुजारा ने मानी कप्तान रोहित शर्मा की बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत के सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप दिखे। चेतेश्वर पुजारा 142 गेंदो में 59 रन बनाकर भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन ने 8 विकेट चटका कर भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है।

भारत की बिखरती पारी को देखते हुए रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों को मैसेज देते हुए नजर आए। चेतेश्वर पुजारा और अक्षर पटेल जब बल्लेबाजी कर रहे थे। तब रोहित ने ड्रेसिंग रूम में ईशान किशन को कहा कि इन ओवर्स में थोड़ा आक्रमक होने की जरूरत है। उन्होंने बल्लेबाजों को आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करने को कहा।

कप्तान के इस मैसेज को ईशान किशन ने बल्लेबाजों तक पहुंचाया। कप्तान की इस बात को दोनों खिलाड़ी बखूबी समझते हुए नजर आए। जिसके बाद नाथन लियोन द्वारा डाले गए अगले ही ओवर में पुजारा ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ कप्तान के चेहरे पर हंसी ला दी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

यहां देखें पुजारा के छक्के पर रोहित का रिएक्शन-

वहीं बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच की करें तो दूसरे दिन के अंत तक भारत 163 पर ऑल आउट हो गई है। अब तीसरा टेस्ट जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को मात्र 76 रनों की जरूरत है।

close whatsapp