IND vs AUS: बीच टेस्ट मैच में हुए श्रेयस अय्यर चोटिल, फटाफट ले जाना पड़ा उन्हें अस्पताल
लोअर बैक पेन से जूझ रहे हैं श्रेयस अय्यर।
अद्यतन - Mar 12, 2023 12:26 pm

टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रही है, जहां पहले शुभमन गिल के शतकीय पारी और फिर विराट कोहली के आक्रमकता से टीम इंडिया मजबूत पोजिशिन पर हैं। लेकिन इस बीच भारतीय टीम से एक बड़ी खबर आ रही है, दरअसल ये खबर धाकड़ा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से जुड़ी है, जिसे पढ़कर आप निराश हो जाएंगे।
चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर
चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने चौथे दिन में 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन इस बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। जहां श्रेयस अय्यर ने मैनेजमेंट से लोअर बैक पेन की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
श्रेयस अय्यर को लेकर किया गया एक अहम ट्वीट
Shreyas Iyer has lower back pain. He's gone for scans!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 12, 2023
साथ ही BCCI मेडिकल टीम श्रेयस अय्यर की स्थिति पर नजर बनाए हुई हैं और BCCI मेडिकल टीम ने मामले को देखते हुए श्रेयस अय्यर को स्कैन के लिए भी भेज दिया है। हालांकि श्रेयस अय्यर को लेकर अब तक बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। देखना होगा कि चौथे टेस्ट मैच के दौरान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे या फिर नहीं?
खराब शॉट खेल विकेट गंवा बैठे रवींद्र जडेजा
चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक विराट कोहली (59 रन) और रवींद्र जडेजा (16 रन) पर क्रिज पर मौजूद थे। लेकिन चौथे दिन की शुरूआत होते ही रवींद्र जडेजा खराब शॉट खेलकर 28 रन पर टॉड मर्फी के हाथों आउट हो गए।
चौथे विकेट के लिए विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के बीच 64 रनों की साझेदारी देखी गई। क्रिज पर आए नए बल्लेबाज केएस भरत भी लय में नजर आ रहे हैं। चौथे दिन के लंच ब्रेक तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 362 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (88 रन) और केएस भरत (25 रन) पर क्रिज पर मौजूद है।