ट्विटर प्रतिक्रिया: प्रशंसकों ने भारतीय चयनकर्ताओं से पूछा सवाल आखिर क्यों नहीं ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में टीम में शामिल किया? - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रिया: प्रशंसकों ने भारतीय चयनकर्ताओं से पूछा सवाल आखिर क्यों नहीं ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में टीम में शामिल किया?

दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जो 3 जनवरी से शुरू हो रही है। वहीं तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से शुरू होगी।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 27 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ अपने ही घर में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली 3 जनवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में खेलते हुए नहीं दिखेंगे लेकिन वनडे सीरीज में इन तीनों ही खिलाड़ियों की जबरदस्त वापसी होगी।

बता दें, दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी जो 3 जनवरी से शुरू हो रही है। वहीं तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से शुरू होगी। जहां एक तरफ टी-20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे वहीं वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। हालांकि चयनकर्ताओं ने इन दोनों ही सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया है।

बता दें, हाल ही में संपन्न हुए बांग्लादेश दौरे में खेले गई वनडे सीरीज में भी ऋषभ पंत को टीम में शामिल नहीं किया गया था हालांकि उन्होंने टेस्ट सीरीज में जबरदस्त वापसी की थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर क्यों ऋषभ पंत को इस आगामी सीरीज में टीम में शामिल नहीं किया गया। पिछले 2 सालों में ऋषभ पंत भारत की लिमिटेड ओवर्स टीम की प्लेइंग XI में लगातार खेलते हुए नजर आए हैं लेकिन उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा।

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे ऋषभ पंत

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऋषभ पंत दो मुकाबलों में मात्र 9 रन ही बना पाए थे। उसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे में गई और वहां भी पंत का बल्ला खामोश रहा। 2 टी-20 में वो मात्र 17 रन ही बना पाए जबकि तीन वनडे में उन्होंने 25 रन ही जड़े। बांग्लादेश दौरे में उन्हें वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया लेकिन टेस्ट सीरीज में पंत ने 3 पारियों में 148 रन बनाए।

भारतीय चयनकर्ताओं ने टी-20 टीम में विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और इशान किशन को शामिल किया है जबकि वनडे टीम में केएल राहुल और इशान किशन का विकल्प उनके पास मौजूद है।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह

https://twitter.com/MS_Dhoni_Cutz/status/1607929438355984384?s=20&t=4ce3vYzp4NdhEDpMCih3og

https://twitter.com/Ramesh66438001/status/1607928287111843840?s=20&t=4ce3vYzp4NdhEDpMCih3og

close whatsapp