एक साल में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ शुभमन गिल ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड, दिग्गजों के लिस्ट में हुए शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक साल में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ शुभमन गिल ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड, दिग्गजों के लिस्ट में हुए शामिल

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 128 रन बनाए।

Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम शानदार बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 128 रनों की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने इसी के साथ अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक भी जड़ा। शुभमन गिल तीनों ही फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। शुभमन ने अपने प्रदर्शन के बदौलत करियर में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

शुभमन गिल ने करियर में हासिल किया बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में बोर्ड पर 480 रन लगाए थे। जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाज भी अहमदाबाद की पिच पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है। तीसरे दिन की शुरूआत में कप्तान रोहित शर्मा 35 रन अपना विकेट जरूर गंवा बैठे। लेकिन उनके आउट होने के बाद फिर शुभमन गिल ने भारत की पारी को पूरी तरह संभाला।

शुभमन ने 194 गेंदो का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह गिल के टेस्ट करियर का दूसरा शतक था। शुभमन गिल साल की शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ते हुए नजर आए थे। शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में पहला टी-20 शतक भी जड़ा था।

अपने शानदार फॉर्म से शुभमन ने इस कई रिकार्ड्स अपने नाम किए। शुभमन गिल भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही साल में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है। इसी के साथ शुभमन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दसवें खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम ये रिकॉर्ड है।

वहीं बात मैच की करें तो टीम इंडिया इस वक्त कंट्रोल में नजर आ रही है। तीसरे दिन के अंत तक भारत 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना चुका है। फ़िलहाल भारत इस मैच में 191 रनों से पीछे चल रही है। विराट कोहली (59 रन) और रवींद्र जडेजा (16 रन) पर बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं।

close whatsapp