IND vs AUS: राजकोट की गर्मी से परेशान हुए स्टीव स्मिथ, बीच मैदान पर कुर्सी में आराम फरमाते हुए नजर आए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: राजकोट की गर्मी से परेशान हुए स्टीव स्मिथ, बीच मैदान पर कुर्सी में आराम फरमाते हुए नजर आए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 61 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Steve Smith (Pic Source-Twitter)
Steve Smith (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस तीसरे वनडे मैच में काफी अच्छी शुरुआत की। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 78 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डेविड वार्नर ने इस मैच में 34 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

हालांकि डेविड वार्नर का विकेट गिरने के बावजूद मिचेल मार्श ने एक छोर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 84 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 96 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। हालांकि वो अपना शतक बनाने से मात्र चार रन से चूक गए।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 61 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि मैच के 28वें ओवर में स्टीव स्मिथ के लिए मैदान पर एक कुर्सी लाई गई। इसी कुर्सी पर बैठकर वो Ice pack के साथ नजर आए।

स्टीव स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने किया आउट

बता दें, इस मैच में स्टीव स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बहुत ही जरूरी है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया इस मैच में काफी अच्छी स्थिति में है। अब बाकी बल्लेबाजों को अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभानी होगी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से उनके टॉप तीन बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़े हैं। अब देखना यह है कि ऑस्ट्रेलिया टीम 50 ओवर में कितना लक्ष्य भारत को देती है। अगर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ इस वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप नहीं होना है तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। फिल्हाल भारत इस वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?