IND vs AUS: नागपुर टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, पुजारा और विराट ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, पुजारा और विराट ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना

नागपुर में 9 फरवरी से खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच।

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के शुरू होने में बहुत ही कम समय बचा है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि आज टीम इंडिया के इस टेस्ट मैच की तैयारियों करते हुए कुछ खिलाड़ियों की नेट प्रैक्टिस करते हुए कुछ फोटोज बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई है।

पुजारा कोहली समेत इन खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

बता दें कि बीसीसीआई ने जो फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई हैं उसके कैप्शन में बोर्ड ने लिखा, टीम इंडिया ने बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। फोटो में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल व रवींद्र जडेजा प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

देंखें टीम इंडिया की फोटोज

तो वीं दूसरी तरफ फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों की ये फोटो देख तरह-तरह रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। सत्यम सेंगर नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऑल द बेस्ट टीम इंडिया’ तो वहीं विनएसआर नाम के यूजर ने कमेंट किया कि, ‘दुर्भाग्यवश इन फाॅर्म शुभमन गिल बैठे हुए हैं।’

बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल:

गौरतलब है कि बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी नागुपर, दूसरा टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी दिल्ली, तीसरा टेस्ट मैट 1 से 5 मार्च धर्मशाला और चौथा व आखिरी टेस्ट मैच 9 से 13 मार्च अहमदाबाद में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, इशान किशन, रवि अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।

close whatsapp