IND vs AUS: मेजबान के लिए चौथा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी, अपनी प्लेइंग XI में कर सकता है 3 महत्वपूर्ण बदलाव
इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया।
अद्यतन - Mar 3, 2023 6:03 pm
2- मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने अपनी गति और स्विंग से कई बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया है। टेस्ट प्रारूप की बात की जाए तो सिराज ने 18 मुकाबलों में 31.29 के औसत से 43 विकेट झटके हैं।
हालांकि इस समय खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिराज का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने अभी तक तीन मुकाबलों में बस एक विकेट झटका है। वहीं तीसरे टेस्ट में उमेश यादव ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 3 विकेट झटके।
सिराज के खराब प्रदर्शन को देखकर टीम मैनेजमेंट उन्हें आगामी चौथे टेस्ट की प्लेइंग XI से बाहर कर सकती है और उनकी जगह मोहम्मद शमी को खिला सकता है। शमी ने इस सीरीज में अभी तक बेहतरीन गेंदबाजी की है। 2 मुकाबलों में उन्होंने 14.42 के औसत से 7 विकेट झटके हैं। तीसरे टेस्ट में इस अनुभवी तेज गेंदबाज को आराम दिया गया था।