IND vs AUS: मेजबान के लिए चौथा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी, अपनी प्लेइंग XI में कर सकता है 3 महत्वपूर्ण बदलाव
इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया।
अद्यतन - Mar 3, 2023 6:03 pm
1- अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को मिल सकती है प्लेइंग XI में जगह

अक्षर पटेल ने भारतीय टीम की ओर से सभी प्रारूपों में कमाल कर प्रदर्शन किया है। उन्होंने ना हीं सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी की है बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी कई बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में अभी तक उनका प्रदर्शन काफी हद तक मिला-जुला रहा है। इसका मतलब यह है कि अक्षर ने तीन पारियों में 185 रन बनाए हैं लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अभी तक सिर्फ एक विकेट हासिल किया है।
चौथे टेस्ट की परिस्थितियों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अक्षर की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में शामिल कर सकता है। अश्विन और जडेजा ने इस सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कुलदीप के आने से टीम को गेंदबाजी में काफी मजबूती मिलेगी।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो