IND vs AUS: रोहित और विराट की जोड़ी को किसी की नजर ना लगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: रोहित और विराट की जोड़ी को किसी की नजर ना लगे

भारत को यह मैच जीतने के लिए 200 रनों की जरूरत है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मुकाबला इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम का यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन पर ऑलआउट हो गई।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। हालांकि इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टीम के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 71 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। हालांकि जब स्टीव स्मिथ क्रीज पर टिके हुए थे तब भारतीय खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

हालांकि भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया। जैसे स्टीव स्मिथ वापस पवेलियन की ओर जा रहे थे तब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच किसी चीज को लेकर बात होती हुई देखी गई जिसमें कोहली भारतीय कप्तान को कह रहे थे, ‘मैंने आपको कहा था।’ ऐसा लग रहा था कि जैसे उन्होंने स्टीव स्मिथ को लेकर जो योजना बनाई थी वो बिल्कुल सही साबित हुई।

भारत को जीत के लिए 200 रनों की जरूरत

बता दें, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और मात्र दो रन पर उनके तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके थे। युवा बल्लेबाज इशान किशन, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर तीनों ही बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय टीम की पारी को काफी अच्छी तरह से संभाला और शतकीय साझेदारी की।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़े हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिए 200 रनों की जरूरत है और अगर यह दोनों बल्लेबाज अंतिम समय तक टिके रहे तो मेजबान टीम इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी। दोनों ही टीमों का यह वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?