VIDEO: 135 KMPH से अधिक की रफ्तार वाली गेंद लगी स्टंप्स पर, फिर भी श्रेयस अय्यर नहीं हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: 135 KMPH से अधिक की रफ्तार वाली गेंद लगी स्टंप्स पर, फिर भी श्रेयस अय्यर नहीं हुए आउट

मैच के 84वें ओवर में घटी ये घटना।

Bangladesh vs India, 1st Test (Image Credit- Twitter)
Bangladesh vs India, 1st Test (Image Credit- Twitter)

भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज 14 दिसंबर से जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चिटगांव में खेला जा रहा है। मैच में भारत ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि भारत की पारी के 84वें ओवर में एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसपर बांग्लादेश की टीम को बिल्कुल विश्वास नहीं हुआ। बता दें कि बांग्लादेश की तरफ से यह ओवर एबादत हुसैन करने आए और ओवर की पांचवी गेंद पर भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर गच्चा खा गए और हुसैन की गेंद स्टंप पर जा लगी और स्टंप लाइट जली।

इसके बाद हुसैन विकेट का जश्न मनाने लगे, लेकिन गेंद के स्टंप पर लगने के बाद भी बेल्स नहीं गिरी और इस पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बिल्कुल भी विश्वास नहीं हुआ। बता दें कि आईसीसी के नए नियमों के अनुसार जब तक स्टंप बेल्स नहीं गिरती हैं तब तक खिलाड़ी को आउट नहीं दिया जाता है। बता दें कि इस समय श्रेयस अय्यर 77 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ये अजीबोगरीब घटना पर, मैदान पर मौजूद कोई भी खिलाड़ी विश्वास नहीं कर पा रहा था।

देखें वीडियो

https://twitter.com/CricCrazyNIKS/status/1602970654227062784?s=20&t=fG5aoq0NlSJhCT1EBbrW2Q

खबर लिखे जाने तक भारत की पारी 

टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 86 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय श्रेयस अय्यर 80 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर मौजूद है। वहीं अपनी पारी के शुरूआत में भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए, शुभमन गिल और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े, गिल 22 और राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के 1 रन पर आउट होने के बाद पांचवे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी कर पुजारा और अय्यर ने भारत को मजूबत स्थिति में पहुंचा दिया है। हालांकि चेतेश्वर पुजारा (90 रन) शतक बनाने से चुके, वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 46 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया-

शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

close whatsapp