IND vs BAN: आगामी टी20 सीरीज में इन तीन युवा खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: आगामी टी20 सीरीज में इन तीन युवा खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है।

2- रवि बिश्नोई

Ravi Bishnoi (Image Credit- Twitter X)
Ravi Bishnoi (Image Credit- Twitter X)

रवि बिश्नोई का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में हमेशा ही शानदार रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। टी20 फॉर्मेट में रवि बिश्नोई किसी भी टीम के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

जिंबाब्वे दौरे में उन्होंने इंडिया टीम की ओर से पांच मैच में छह विकेट झटके थे। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने तीन मैच में 6 विकेट हासिल किए थे।

बांग्लादेश के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सक्षम है लेकिन रवि बिश्नोई की गेंदबाजी में काफी वेरिएशन है और उनकी गुगली को पढ़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp