IND vs BAN: आगामी टी20 सीरीज में इन तीन युवा खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है।
अद्यतन - अक्टूबर 5, 2024 3:36 अपराह्न
3- मयंक यादव

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मयंक यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में लखनऊ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही नहीं अगले मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी हासिल किया था।
चोटिल होने से पहले उन्होंने चार मैच खेले थे। मयंक यादव के साथ ऐसा देखा गया था कि वो लगातार 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर रहे थे और विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे।
बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में मयंक यादव अर्शदीप सिंह के साथ पावरप्ले में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं।
Previous
Page 3 / 3