IND vs BAN: कुलदीप के बाद Ravindra Jadeja ने भी बिखेरा स्पिन का जादू, बांग्लादेश के खिलाफ भारत को दिलाई दूसरी सफलता - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: कुलदीप के बाद Ravindra Jadeja ने भी बिखेरा स्पिन का जादू, बांग्लादेश के खिलाफ भारत को दिलाई दूसरी सफलता

जडेजा ने बांग्लादेशी कप्तान को 8 रनों पर दिखाया पवेलियन का रास्ता

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: भारत और बांग्लादेश के बीच आज 19 अक्टूबर को जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 17वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी सफलता कुलदीप यादव के बाद 20वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने दिला दी है। बता दें कि इस ओवर की आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शंतो को पगबाधा आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। शंतो 17 गेंदों में मात्र 8 रन ही बना पाए।

दूसरी ओर आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 22 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ओपनर लिटन दास 51* और मेहदी हसन मिराज 1* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं भारत की ओर से अभी तक कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला है।

भारत बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप मैच- 17

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

भारत (India):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश (Bangladesh):

लिटन दास, तंजीद हसन, मेहदी हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), नासुम अहमद, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हर्दोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम

ये भी पढ़ें- अक्टूबर 19- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?