IND vs ENG, 1st Test, Stats Preview: अश्विन-जडेजा-स्टोक्स रचेंगे इतिहास, जाने बनेंगे और क्या-क्या रिकॉर्ड..?
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने से मात्र 10 विकेट दूर है।
अद्यतन - जनवरी 24, 2024 4:12 अपराह्न

IND vs ENG, 1st Test, Stats Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से 29 जनवरी तक राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत को उन्हीं के घर में हराने के लिए चुनौतियां पेश करना चाहेंगी। वहीं टीम इंडिया को घर पर हराना इंग्लैंड के लिए मुश्किल टास्क रहने वाला है।
विराट कोहली ने पर्सनल कारणों के चलते पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया है। रजत पाटिदार को विराट कोहली का रिप्लेसमेंट चुना गया है। विराट कोहली की जगह केएल राहुल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं केएस भरत विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। बेन फॉक्स विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे।
वहीं रेहान अहमद, टॉम हार्टले और जैक लीच जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है। इंग्लैंड ने पिछली टेस्ट सीरीज जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। वहीं टीम इंडिया ने पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।
IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के पहले टेस्ट मैच में खिलाड़ी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
1. बेन फॉक्स (934) टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने से मात्र 66 रन दूर है।
2. ओली पोप (48) टेस्ट क्रिकेट में 50 कैच पूरा करने से मात्र 2 कैच दूर है।
3. जो रूट (93) टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरा करने से मात्र 7 विकेट दूर है।
4. केएल राहुल (49) टेस्ट फॉर्मेट में 50 मैच पूरा करने से मात्र एक मैच दूर है।
5. जसप्रीत बुमराह (140) टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरा करने से मात्र 10 विकेट दूर है।
6. बेन स्टोक्स (197) टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरा करने से मात्र 3 विकेट दूर है।
यहां देखें- India vs England 1st Test Match Dream 11 Prediction
7. आर अश्विन (490) टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने से मात्र 10 विकेट दूर है।
8. रवींद्र जडेजा (548) सभी फॉर्मेट में 550 विकेट पूरा करने 2 विकेट दूर है।
9. बेन स्टोक्स (297) इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरा करने से मात्र 3 विकेट दूर है।
10. मोहम्मद सिराज (148) टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरा करने से मात्र 2 विकेट दूर है।
11. रवींद्र जडेजा (194) टेस्ट क्रिकेट में घर पर 200 विकेट पूरा करने से मात्र 6 विकेट दूर है।
12. अश्विन (337) टेस्ट क्रिकेट में घर पर 350 विकेट पूरा करने से 13 विकेट दूर है।