IND vs ENG 2024: क्या भारत को मिल गया है अगला धोनी? अनिल कुंबले ने ध्रुव जुरेल की तारीफ में दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: क्या भारत को मिल गया है अगला धोनी? अनिल कुंबले ने ध्रुव जुरेल की तारीफ में दिया बड़ा बयान

ऋषभ पंत आगामी आईपीएल 2024 के साथ मैदान में वापसी कर रहे हैं।

Dhruv Jurel, Anil Kumble and MS Dhoni. (Image Source: X)
Dhruv Jurel, Anil Kumble and MS Dhoni. (Image Source: X)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारत के महान स्पिनर और कमेंटेटर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके पास भारतीय क्रिकेट का अगला एमएस धोनी (MS Dhoni) बनने के लिए सभी कौशल हैं।

इसके अलावा, अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए भी चिंता जाहिर की, जो दिसंबर 2022 में एक घातक कार दुर्घटना के बाद से मैदान से बाहर हैं। आपको बता दें, एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम इंडिया के सबसे महान विकेटकीपर- बल्लेबाजों में से एक थे, और अब डेब्यू सीरीज में ही ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) की तुलना पूर्व भारतीय कप्तानी से की जाने लगी है।

Anil Kumble ने MS Dhoni के साथ की Dhruv Jurel की तुलना

राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का दिल जीत लिया है। जुरेल ने तीसरे टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया और अपनी तीन पारियों में 175 रन बनाए हैं, जिसमें चौथे टेस्ट में 90 रनों की अहम पारी शामिल है।

अनिल कुंबले ने जिओसिनेमा के हवाले से कहा: “ओह हां, हमारे पास ऋषभ पंत है। खैर, अभी हम नहीं जानते कि वह कब वापस आएगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि ऋषभ जल्द ही मैदान में वापस लौटेगा। लेकिन, हमारे पास ध्रुव जुरेल हैं, जिसके पास निश्चित रूप से एमएस धोनी अपने करियर में जहां तक पहुंचे, वहां तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी कौशल और क्षमता हैं।”

‘जुरेल ने अपना जज्बा दिखाया है’

अनिल कुंबले ने आगे कहा, “जुरेल ने न केवल बचाव की अपनी तकनीक में बल्कि आक्रमण करते समय भी अपना जज्बा दिखाया है। यहां तक कि रांची में उस पहली पारी में भी, जब उन्होंने गेंदबाजों पर हमला बोला और फिर जब वह निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने बड़े-बड़े छक्के लगाए थे।”

आपको बता दें, ऋषभ पंत आगामी आईपीएल 2024 के साथ मैदान में वापसी कर रहे हैं, और उन्होंने NCA में टूर्नामेंट के लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

close whatsapp