IND vs ENG 2024: हैदराबाद टेस्ट से पहले इंग्लैंड की 'Bazball' स्टाइल पर रोहित शर्मा के बयान से गरमाया माहौल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: हैदराबाद टेस्ट से पहले इंग्लैंड की ‘Bazball’ स्टाइल पर रोहित शर्मा के बयान से गरमाया माहौल

रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड की 'बैजबॉल' स्टाइल को लेकर चिंतित नहीं है!

England and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
England and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की बैजबॉल (Bazball) स्टाइल को महत्व देने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें, भारत 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मेजबानी करने जा रहा है, जिसका पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस बीच, भारत बनाम इंग्लैंड पहले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि उन्हें इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं है कि मेहमान टीम कैसे क्रिकेट खेलती है। टीम इंडिया के कप्तान ने आगे जोर देकर कहा कि उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की आक्रामक ‘बैजबॉल’ अप्रोच को लेकर हो रही चर्चा से दूर केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Bazball में Rohit Sharma को नहीं है कोई दिलचस्पी

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ स्टाइल को लेकर चिंतित नहीं है और कहा कि उन्हें अपने खिलाड़ियों पर आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा है। आपको बता दें, बैजबॉल गति और उछाल वाली पिचों पर काफी कारगर साबित हुई है, लेकिन भारतीय परिस्थितियों पर इसका टेस्ट होना अभी बाकी है, इसलिए हर कोई यह देखने के लिए उत्साहित है कि आगामी टेस्ट सीरीज में यह कैसे काम करता है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने हैदराबाद में मीडिया को बताया: “हम अपना क्रिकेट खेलना चाहेंगे। मुझे यह देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है कि इंग्लैंड कैसा खेलेगा और यह (बैजबॉल) सब। हमारे लिए, हमें अपने क्रिकेट पर गौर करना चाहिए, जो बहुत महत्वपूर्ण है। एक टीम के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है, उस पर ध्यान केंद्रित करना और फिर वहां से आगे बढ़ना है।”

यहां देखिए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, केएस भरत, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, और जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान)।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?