IND vs ENG 2024: दोहरा शतक जड़ने के बावजूद Yashasvi Jaiswal से खुश नहीं हैं Kevin Pietersen! जानिए क्यों - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: दोहरा शतक जड़ने के बावजूद Yashasvi Jaiswal से खुश नहीं हैं Kevin Pietersen! जानिए क्यों

दोहरे शतक के आंकड़े तक पहुंचने के बाद यशस्वी जायसवाल का धैर्य कम हो गया।

Kevin Pietersen and Yashasvi Jaiswal. (Image Source: Getty Images/BCCI)
Kevin Pietersen and Yashasvi Jaiswal. (Image Source: Getty Images/BCCI)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) द्वारा अपना दोहरा शतक पूरा करने के बाद हड़बड़ी दिखाने के लिए निराशा जाहिर की है।

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के शॉट चयन से खुश नहीं थे, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) पर अटैक करने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 209 रनों की जादुई पारी खेली, और टीम इंडिया की पहली पारी के 396 रनों के टोटल में आधे से अधिक का योगदान दिया।

James Anderson के आगे अपना धैर्य खो बैठे Yashasvi Jaiswal

अपनी पूरी पारी के दौरान यशस्वी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों खासकर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चुनौतीपूर्ण गेंदों के खिलाफ अद्भुत संयम दिखाया। हालांकि, दोहरे शतक के आंकड़े तक पहुंचने के बाद यशस्वी जायसवाल का धैर्य कम हो गया, जिसके कारण जेम्स एंडरसन के खिलाफ कवर के ऊपर से एक बड़ा शॉट खेल गए।

दुर्भाग्य से, टाइमिंग अच्छी नहीं थी और जॉनी बेयरस्टो ने आसान कैच लेकर जयसवाल की बेहतरीन पारी का अंत किया। इस बीच, विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सेशन के बाद केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने सुझाव दिया कि यशस्वी जायसवाल को स्पिनरों के आक्रामक रुख अपनाने का इंतजार करना चाहिए था।

शायद उसे इंतजार करना चाहिए था: Kevin Pietersen

केविन पीटरसन ने स्पोर्ट्स18 से बातचीत के दौरान कहा, ”यशस्वी जायसवाल में परिस्थितियों से खेलने का जज्बा है। एक चीज जिसके बारे में वह खुद को कोस रहा होगा, वो यह है कि वह एंडरसन पर भड़क गया। शायद उसे इंतजार करना चाहिए था। उन्हें स्पिनरों के खिलाफ हर गेंद पर छक्का मारने की कोशिश करनी चाहिए। यह एंडरसन की आखिरी दो गेंदें थीं। यह मैदान जायसवाल के लिए काफी बड़ा नहीं है और उन्हें छक्का लगाने के लिए स्पिनरों के खिलाफ केवल हाफ-कनेक्ट करना पड़ता है। हमने खूब आतिशबाजी देखी होगी, लेकिन अब, खेल आगे बढ़ गया है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?