IND vs ENG 2024: हैदराबाद टेस्ट में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा पर जमकर बरस पड़े माइकल वॉन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: हैदराबाद टेस्ट में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा पर जमकर बरस पड़े माइकल वॉन

माइकल वॉन ने कहा रोहित शर्मा के पास ओली पोप के स्वीप या रिवर्स स्वीप का कोई जवाब नहीं था।

Michael Vaughan and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Michael Vaughan and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी करते समय एक्टिव नहीं होने के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जमकर आलोचना की।

माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी हैदराबाद टेस्ट में ‘औसत’ थी और जब ओली पोप (Ollie Pope) स्वीप और रिवर्स-स्वीप खेल रहे थे, तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को पता ही नहीं था। ओली पोप ने दूसरी पारी में 196 रन बनाए, और इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हैदराबाद में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में 28 रनों की जीत दर्ज करने में मदद की।

Rohit Sharma की कप्तानी बहुत ही औसत थी: Michael Vaughan

माइकल वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा: “मुझे लगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी बहुत ही औसत थी। मुझे लगता है कि वह इतने एक्टिव नहीं थे, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपने फिल्ड में बदलाव किया या अपनी गेंदबाजी में बदलाव के साथ एक्टिव थे। रोहित शर्मा के पास ओली पोप के स्वीप या रिवर्स स्वीप का कोई जवाब नहीं था। उन्हें अपने गेंदबाजों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा था और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया।

“वह हमेशा बाउंड्री लगाएगा”

मैंने देखा है सबसे महान स्पिनर, शेन वार्न, विकेट के चारों ओर जाते थे और खिलाड़ी को लेग साइड में स्वीप करने के लिए कहते थे और कहते थे कि ऐसा करने के लिए शुभकामनाएं। मैंने उनमें से कोई भी चीज भारत की ओर से नहीं देखा। यह सब बहुत आसान था। इंग्लैंड जिस तरह से खेलता है, वह हमेशा बाउंड्री लगाएगा। और फिल्ड को फैलाकर, शर्मा मूल रूप से कह रहे थे कि उनके गेंदबाजों की सर्वश्रेष्ठ गेंदें अभी भी केवल सिंगल के लिए जाएंगी।”

आपको बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस.राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?