IND vs ENG 2024: चौथे टेस्ट के लिए रांची की पिच देख हक्का-बक्का रह गए बेन स्टोक्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: चौथे टेस्ट के लिए रांची की पिच देख हक्का-बक्का रह गए बेन स्टोक्स

रांची का विकेट बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Ranchi Test and Ben Stokes. (Image Stokes: Getty Images)
Ranchi Test and Ben Stokes. (Image Stokes: Getty Images)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पहली बार भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए रांची की पिच देखकर हैरान रह गए। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में पिच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, जहां 23 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अब तक तीन मैचों में समान पिच देखने को मिली हैं, इसलिए ऐसी उम्मीद है कि चौथे टेस्ट के लिए कुछ इसी तरह की पेशकश की जा सकती है। इस बीच, बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने रांची की पिच पर पहली नजर डालने के बाद कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा था।

मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा: Ben Stokes

बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्हें रांची की पिच काफी भ्रम पैदा करने वाली लगी, क्योंकि उन्हें दूर से इस पर काफी घास लगी हुई नजर आई, लेकिन करीब से निरीक्षण करने पर ऑलराउंडर ने पाया कि इस पर कई दरारें दिखाई दे रही हैं, और यह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

बेन स्टोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा: “मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। मुझे कोई अंदाजा नहीं है इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या हो सकता है। यदि आप विपरीत छोरों के एक तरफ नीचे देखते हैं, तो यह उससे बिल्कुल अलग दिखता है, जैसे मैं अब तक देखते आया हूं, खासकर भारत में। चेंजिंग रूम में यह विकेट हरा और घास वाला नजर आता है, लेकिन फिर जब आप वहां जाते हैं, तो यह अलग दिखता है: बहुत अंधेरा और टेढ़ा-मेढ़ा और इसमें काफी दरारें भी हैं।”

जानें ओली पोप की राय

वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उप-कप्तान ओली पोप ने कहा कि विकेट का आधा हिस्सा “दाएं हाथ के ऑफ स्टंप” के बाहर काफी खुरदुरा है और यह भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बहुत ज्यादा मदद कर सकता है।

close whatsapp