IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने दूसरे रन लेने के लिए सरफराज खान को किया मना, रोहित शर्मा हुए आगबबूला - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने दूसरे रन लेने के लिए सरफराज खान को किया मना, रोहित शर्मा हुए आगबबूला

यशस्वी जायसवाल ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 236 गेंदों में 14 चौके और 12 छक्कों की मदद से 214* रन बनाए।

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

बता दें, यशस्वी जायसवाल ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 236 गेंदों में 14 चौके और 12 छक्कों की मदद से 214* रन बनाए। यही नहीं सरफराज खान ने भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ी है और उन्होंने दूसरी पारी में 72 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68* रन बनाए। हालांकि इस मैच की दूसरी पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल से बहुत बड़ी गलती हो गई।

दरअसल पारी के 94वें ओवर में जब यशस्वी जायसवाल अपने दोहरे शतक से काफी नजदीक थे तब उन्होंने सरफराज खान को एक गेंद पर दूसरा रन लेने से मना कर दिया। दूसरा रन आराम से पूरा हो सकता था लेकिन यशस्वी ने इसे नहीं लिया जिसको देख भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी काफी निराश हो गए। रोहित शर्मा उस समय ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे और उनका गुस्सा देखने लायक था।

रेहान अहमद की एक गेंद को सरफराज खान ने डीप कवर की ओर खेला। सरफराज ने यशस्वी से दूसरे रन की मांग की लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।

इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 557 रनों की जरूरत है

सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल के अलावा तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 91 रन बनाए। रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हो गए जबकि कुलदीप यादव ने 27 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद, जो रूट और टॉम हार्टले ने 1-1 विकेट झटका।

इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 557 रनों की जरूरत है। हालांकि उनकी शुरुआत इस मैच में काफी खराब हुई है। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब देखना यह है कि तीसरे टेस्ट को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?