IND vs ENG 2024: शोएब बशीर ने जर्सी नंबर 67 चुनने के पीछे के कारण के साथ जेम्स एंडरसन की कैप के साथ खास कनेक्शन का खुलासा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: शोएब बशीर ने जर्सी नंबर 67 चुनने के पीछे के कारण के साथ जेम्स एंडरसन की कैप के साथ खास कनेक्शन का खुलासा किया

शोएब बशीर ने टीम इंडिया की पहली पारी में 38 ओवरों में 3/138 के आंकड़े दर्ज किए।

Shoaib Bashir. (Image Source: Getty Images)
Shoaib Bashir. (Image Source: Getty Images)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के युवा ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) ने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अपने करियर की शानदार शुरुआत की।

20-वर्षीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया की पहली पारी में रोहित शर्मा, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार का विकेट लेते हुए 38 ओवरों में 3/138 के आंकड़े दर्ज किए। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के इस युवा स्पिन सनसनी ने अपनी रोमांचक गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी जर्सी नंबर 67 से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Shoaib Bashir ने क्यों चुना 67 नंबर?

टीम इंडिया के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन के बाद टॉकस्पोर्ट से बातचीत के दौरान शोएब बशीर (Shoaib Bashir) ने बताया कि वह शुरू में 13 नंबर की जर्सी चाहते थे। लेकिन युवा ऑफ-स्पिनर को 67वें नंबर पर संतोष करना पड़ा, और यह नंबर उन्होंने किसी खास कारण से चुना है।

शोएब बशीर ने टॉकस्पोर्ट के हवाले से कहा: “इसका कारण यह है कि 13 मेरा पसंदीदा नंबर है और वे मुझे 13 नंबर की जर्सी नहीं दे सके। इसलिए, मैंने 67 नंबर चुना, क्योंकि छह और सात 13 के बराबर होते हैं।” चाहे कोई भी खेल हो, जर्सी नंबर हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। 10, 7, 8, 11 जैसे आइकोनिक जर्सी नंबर की फैंस के दिलों में एक खास हैं।

“हमारे बीच सौ कैप हैं”

शोएब बशीर ने आगे खुलासा किया कि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन उनके शुरुआत दिनों में उनके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रहे। युवा ऑफ-स्पिनर ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि उनके और जेम्स एंडरसन के बीच 100 खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया।

बशीर ने अंत में कहा, ”जिमी का कैप 613 है और मैं 713 वां प्लेयर हूं, इसलिए हमारे बीच सौ कैप हैं। वह एक अविश्वसनीय प्लेयर है, और उनका अनुभव अद्भुत है और जो रूट के यहां होने से भी बहुत मदद मिलती है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?