IND vs ENG 2024: केएल राहुल की फिटनेस पर अपडेट देने से घबरा रह हैं भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर?
टीम इंडिया इस समय जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से 2-1 के अंतर से आगे चली रही है।
अद्यतन - फरवरी 22, 2024 6:17 अपराह्न

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathour) ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे चौथे टेस्ट से बाहर होने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।
ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि केएल राहुल (KL Rahul) भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट से पहले अपने क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेस से पूरी तरह से उबर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब वह रांची टेस्ट से बाहर हो गए हैं। राहुल शायद धर्मशाला में अंतिम टेस्ट से भी चूक सकते हैं, जिससे उनकी फिटनेस सवालों के घेरे में आ गई है।
KL Rahul वह फिलहाल फिट नहीं है: Vikram Rathour
इस बीच, अब इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जानें वाले चौथे टेस्ट से पहले विक्रम राठौर (Vikram Rathour) ने केएल राहुल (KL Rahul) की उपलब्धता के मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन जानता है कि वह मैदान पर उतरने के लिए फिट नहीं हैं, और इस समय केवल मेडिकल टीम को उनकी रिकवरी की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी है।
‘केवल मेडिकल टीम ही इसकी पुष्टि कर सकती है’
विक्रम राठौर ने रांची में प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को बताया: “मैं प्रतिशत के बारे में नहीं जानता। जहां तक मुझे खबर है वह या तो फिट है या फिर वह फिट नहीं है। मेरे हिसाब से वह फिलहाल फिट नहीं है। मैं प्रतिशत के बारे में बिल्कुल भी स्योर नहीं हूं और ना ही मैं यह जानता हूं कि वह किस स्टेज पर है। केवल मेडिकल टीम ही इसकी पुष्टि कर सकती है। जहां तक हमारा सवाल है, वह उपलब्ध नहीं है और हम अपनी उपलब्ध टीम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
आपको बता दें, टीम इंडिया इस समय जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 के अंतर से आगे चली रही है और अब वे रांची टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे।