IND vs ENG 2024: राजकोट टेस्ट से पहले सपनों की मायानगरी में ब्रेक एन्जॉय करने पहुंचे मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: राजकोट टेस्ट से पहले सपनों की मायानगरी में ब्रेक एन्जॉय करने पहुंचे मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।

Shubman Gill and Mohammed Siraj. (Image Source: Instagram)
Shubman Gill and Mohammed Siraj. (Image Source: Instagram)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) और स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को कल 7 फरवरी की रात को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया।

आपको बता दें, शुभमन गिल (Shubman Gill) हाल ही में विशाखापत्तनम में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा था, जबकि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को पिछले महीने हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच के बाद आराम दिया गया था।

बांद्रा में स्पॉट हुए Mohammed Siraj और Shubman Gill

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने विशाखापत्तनम में शानदार शतक लगाकर अपने फॉर्म में वापसी की थी, और टीम इंडिया को यह मैच 106 रनों से जीतने में मदद की थी। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ी कर दी।

अब इस भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। चूंकि तीसरे टेस्ट से पहले एक सप्ताह से अधिक का ब्रेक है, इसलिए भारतीय टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों को खुद को तरोताजा करने की पूरी छूट दी हुई है। मैच के समापन के अगले ही दिन शुभमन गिल मुंबई पहुंचे, तो वहीं मोहम्मद सिराज भी बांद्रा में स्पॉट हुए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिराज ब्लैक टी और ब्लैक जीन्स में नजर आ रहे हैं, और वो शायद किसी पार्टी से निकलते हुए मीडिया को बांद्रा में स्पॉट हुए। सिराज की सोशल मीडिया सेंसेशन और बॉलीवुड सितारों के चहेते ओरी के साथ भी एक तस्वीर वायरल हो रही है।

यहां देखिए वायरल वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वहीं दूसरी ओर, शुभमन गिल क्रीम कलर के ट्रेडिशनल पोशाक में कार में बांद्रा में नजर आए, जिसे देखकर लग रहा है कि स्टार बल्लेबाज किसी गेट टूगेदर या फिर फैमिली इवेंट में शरीक होने या होकर निकलें हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?