IND vs ENG 2024: हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन आर अश्विन ने की दो-दो बार भयानक गड़बड़ी; आप भी देखिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन आर अश्विन ने की दो-दो बार भयानक गड़बड़ी; आप भी देखिए

ओली पोप ने तीसरे दिन के खेल के अंत तक 208 गेंदों में 17 चौकों की मदद से नाबाद 148 रनों की पारी खेली।

R Ashwin. (Image Source: X)
R Ashwin. (Image Source: X)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG 2024: भारतीय ऑफ-स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में जबरदस्त गेंदबाजी की। अश्विन ने दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पूरी तरह से चकमा देने वाली गेंद फेंकी। बेन स्टोक्स 33 गेंदों में मात्र 6 रन बनाकर अश्विन के हाथों क्लीन बोल्ड हुए थे।

हालांकि, इस जादुई डिलीवरी के कुछ ही समय बाद, भारतीय स्पिनर ने बहुत निराशाजनक फील्डिंग की, जिससे बाएं-हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा और भारतीय क्रिकेट टीम को बेहद निराशा हुई। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दूसरी पारी के 44वें ओवर में ओली पोप ने एक गेंद को वाइड मिड-ऑन पर शानदार ढंग से फ्लिक किया।

R Ashwin की खराब फील्डिंग भारत को पड़ी महंगी

जिसके बाद गेंद का पीछा करने का प्रयास कर रहे आर अश्विन (R Ashwin) लड़खड़ा गए और पूरी कोशिश करने के बावजूद गेंद उनके हाथ और पैर दोनों के पास से फिसल गई, जिसके कारण ओली पोप को चौका मिल गया। सिर्फ इतना ही नहीं, अश्विन की निराशाजनक फील्डिंग 50वें ओवर में भी जारी रही, जब सीनियर ऑफ-स्पिनर की फील्डिंग में गड़बड़ी के कारण रवींद्र जडेजा की एक गेंद पर ओली पोप ने मिडविकेट से एक शानदार स्वीप शॉट खेला और चौका बटोरा।

मिड-ऑन पर तैनात अश्विन और डीप मिडविकेट पर तैनात सब्स्टीट्यूट फील्डर रजत पाटीदार दोनों बिना किसी बातचीत के गेंद की ओर दौड़ पड़े। खैर, कम्युनिकेशन की कमी के कारण गेंद उनकी पकड़ से छूटकर बॉउंड्री की ओर चली गई। अश्विन की फील्डिंग में चूक टीम इंडिया के लिए महंगी साबित हुई, क्योंकि ओली पोप (148*) पहले ही अपना शतक पूरा कर चुके हैं और हैदराबाद में इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के लिए भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रहे हैं।

आपको बता दें, ओली पोप ने तीसरे दिन के खेल के अंत तक 208 गेंदों में 17 चौकों की मदद से नाबाद 148 रनों की पारी खेली, लेकिन अश्विन की खराब फील्डिंग के वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

यहां देखिए की खराब फील्डिंग के वीडियो –

https://twitter.com/runmachine117/status/1751176781305143586?

https://twitter.com/Captainat26/status/1751176985462677713?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?