IND vs ENG 2024: रोहित शर्मा ने बताया दूसरे टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहे हैं मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: रोहित शर्मा ने बताया दूसरे टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहे हैं मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल

शोएब बशीर ने इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया, जबकि हैदराबाद टेस्ट से चूकने के बाद जेम्स एंडरसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja and KL Rahul. (Image Source: BCCI/AFP)
Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja and KL Rahul. (Image Source: BCCI/AFP)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, और साथ ही रजत पाटीदार के डेब्यू की भी पुष्टि की।

हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट मैच में आराम दिया गया है, वहीं स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल अपनी चोटों के कारण विशाखापत्तनम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें, हैदराबाद टेस्ट में तेजी से सिंगल लेने के चक्कर में रवींद्र जडेजा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है, जबकि केएल राहुल दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द से जूझ रहे हैं।

भारत ने रजत पाटीदार को सौंपी डेब्यू कैप

रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। पिच अपना काम करेगी, हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है।हैदराबाद में जो हुआ वह पास्ट है, हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। जिन चीजों पर हमें काम करने की जरूरत है, उस पर हमने चर्चा की है, और अब हमें अपनी योजनाओं पर अमल करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमारा इंटेंट मजबूत नहीं था।

इसी तरह, गेंदबाजी में दूसरी पारी में ओली पोप ने शानदार पारी खेली थी। चोटें खेल का हिस्सा हैं, लेकिन यही कारण है कि हमारे पास बेंच पर बैठे लोग हैं। हमें मजबूरन दो बदलाव करने पड़े हैं, क्योंकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल इस मैच से चूक गए हैं, और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। हमारे पास मुकेश कुमार है, कुलदीप यादव है, और रजत पाटीदार डेब्यू कर रहे हैं।”

यहां देखिए दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?