IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में फेल हुआ इंग्लैंड का Bazeball, टीम इंडिया ने 106 रनों से मैच जीतकर सीरीज किया बराबर
विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक और शुभमन गिल ने शतक लगाया।
अद्यतन - फरवरी 5, 2024 2:34 अपराह्न

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशखापट्टनम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 106 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला गया था जिसे इंग्लैंड ने 28 रनों से अपने नाम किया। उस हार के बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन सीरीज के दूसरे मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने शानदार वापसी की।
इस मैच की बात करें तो आज मुकाबले में चौथे दिन का खेल हुआ। इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 399 रन बनाने थे। वहीं चौथे दिन इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 323 रन तो वहीं भारत को 9 विकेट की जरूरत थी। चौथे दिन का मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड को जीत के लिए रनों 332 रनों की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड इस पारी में 292 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ने 106 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया।
IND vs ENG: टेस्ट मैच का चौथा दिन रहा भारतीय गेंदबाजों के नाम
आज के दिन की खेल की बात करें तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले सत्र में आक्रामक रूख के साथ दिन का आगाज किया। दिन की पहली सफलता अक्षर पटेल ने रेहान अहमद का विकेट लेकर दिलाई। उसके बाद इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली लेकिन उसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। जो रूट (18), ओली पोप (23), जॉनी बेयरस्टो (26) सभी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और यही इंग्लैंड की हार की वजह बनी।
भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन रहे, दोनों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं उनके अलावा मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। बुमराह ने इस मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किया।
पूरे मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के 209 रनों की पारी के बदौलत 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत ने दूसरे पारी में शुभमन गिल के शतक के बदौलत 255 रन बनाए थे और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य रखा था।
मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Normalcy has resumed. Well played Team India 👏🏽🇮🇳 #INDvENG pic.twitter.com/wm0DxlsiAK
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 5, 2024
CASTLED! ⚡️⚡️
Jasprit Bumrah wraps things up in Vizag as #TeamIndia win the 2nd Test and level the series 1⃣-1⃣#TeamIndia | #INDvENG | @Jaspritbumrah93 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/KHcIvhMGtD
— BCCI (@BCCI) February 5, 2024
#TeamIndia completed the task inside 70 overs 😉#INDvENG pic.twitter.com/U0icdMbaU3
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 5, 2024
𝘛𝘖𝘗 𝘖𝘍 𝘖𝘍𝘍 𝘛𝘖 𝘚𝘌𝘈𝘓 𝘛𝘏𝘌 𝘋𝘌𝘈𝘓 🇮🇳#OneFamily #INDvENGpic.twitter.com/yzdfMYhjrF
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 5, 2024
Kevin peterson slamming rohit sharma for his poor captaincy.#INDvENG pic.twitter.com/ZJTGSOjzr8
— Rishi (@cric8Rishi) February 5, 2024
Coming into this Test trailing in the series and without Virat, KL and Jaddu, this performance should count as one of the best in recent times. That's how you fight back. #IndvEng
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 5, 2024
Coming into this Test trailing in the series and without Virat, KL and Jaddu, this performance should count as one of the best in recent times. That's how you fight back. #IndvEng
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 5, 2024
God save us from bhogle #INDvENG
— Munda Chan Varga (@munda53870363) February 5, 2024
Team India 🇮🇳 moves to 2nd in the WTC points table.
– #TeamIndia is back in race again…!!!#INDvsENG #INDvENG #ENGvIND #TeamIndia #virat #ViratKohli𓃵 #Kohli #ShubmanGill #RohitSharma #Bumrah pic.twitter.com/IY0ApU0JL7
— Sid_tweets🏏⚽️🏸🏑 (@sportysid18) February 5, 2024