IND vs ENG: भारत के खिलाफ 5वां टेस्ट मैच जीतने के लिए इंग्लैंड ने रिटायर खिलाड़ियों को उतारा मैदान पर! पढ़ें बड़ी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: भारत के खिलाफ 5वां टेस्ट मैच जीतने के लिए इंग्लैंड ने रिटायर खिलाड़ियों को उतारा मैदान पर! पढ़ें बड़ी खबर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। 

Paul Collingwood and Marcus Trescothick (Image Credit- Twitter X)
Paul Collingwood and Marcus Trescothick (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, इस मैच में दोनों ही टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारत की ओर से ट्रेनिंग के दौरान बाएं घुटने में चोट की वजह से रजत पाटीदार इस मैच में नहीं खेल पाए हैं। तो वहीं इंग्लैंड की ओर से ओली राॅबिन्सन बीमार है और पूरी तरह से फिट ना हो पाने के कारण मार्क वुड को मैच में मौका दिया गया है। लेकिन अब इस मैच में इंग्लैंड ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में रिटायर खिलाड़ियों को उतारा मैदान पर

बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों के अस्वस्थ होने की कारण, इंग्लैंड मैनेजमेंट ने टीम के सहायक कोच और पूर्व खिलाड़ी पाॅल काॅलिंगवुड और माइकल ट्रेसकाॅटिक (Paul Collingwood and Marcus Trescothick) को सब फील्डर के तौर पर नाम मैच ऑफिशिएल को दिए हैं।

यानि कि अगर इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में फील्डिंग के दौरान कोई खिलाड़ी किसी कारणवश फील्डिंग नहीं कर पाता है तो शायद क्रिकेट फैंस को काॅलिंगवुड और ट्रेसकाॅटिक फील्डिंग करते हुए नजर आएं।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं, तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 32 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय जैक क्राॅली 70 और जो रूट 13 रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं बेन डकेट 27 और ओली पोप 11 रन बनाकर आउट हो चुके है। दूसरी ओर, भारत के लिए अभी तक सिर्फ कुलदीप यादव ही 2 विकेट निकाले में सफल रहे हैं।

close whatsapp