Akash deep got wicket on no ball

Akash deep got wicket on no ball: नो बॉल की वजह से आकाश दीप का डेब्यू मैच बन गया और भी यादगार!

रांची टेस्ट मैच में आकाश दीप को मिला डेब्यू करने का मौका।

Zak-Crawley-and-Akash-Deep
Zak-Crawley-and-Akash-Deep

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज आकाशदीप ने डेब्यू किया। आकाश दीप को स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह मौका दिया गया है।

डेब्यू कर रहे आकाशदीप ने शानदार अंदाज में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया, उन्होंने अपने दूसरे ओवर में विकेट लिया लेकिन फिर भी वह उनके खाते में नहीं आया। दरअसल आकाश दीप ने क्रॉली को एक शानदार गेंद पर बोल्ड किया और भारतीय प्लेयर्स इसका जश्न भी मनाने लगे थे लेकिन तभी अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया और क्रॉली को जीवनदान मिला।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। हैदराबाद टेस्ट गंवाने के बाद भारत ने सीरीज में जोरदार वापसी की है। टीम इंडिया ने मेहमानों को विशाखापट्टनम के बाद राजकोट टेस्ट में बुरी तरह रौंदा है, अगर रांची में भी भारत जीतने में कामयाब रहता है तो वह बैजबॉल का घमंड चकनाचूर कर सकता है।

दरअसल, जब से बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम की जोड़ी ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली है तब से इंग्लिश टीम कोई सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में भारत के खिलाफ यह कमाल करने का शानदार मौका होगा। और भारतीय टीम हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

close whatsapp