IND vs ENG: इंग्लिश फैंस ने जॉनी बेयरस्टो के 100वें टेस्ट से पहले शानदार बल्लेबाज का Snowman बनाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: इंग्लिश फैंस ने जॉनी बेयरस्टो के 100वें टेस्ट से पहले शानदार बल्लेबाज का Snowman बनाया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट मैच की शुरुआत 7 मार्च से हो रही है।

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट मैच की शुरुआत 7 मार्च से हो रही है। यह मैच भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के लिए काफी खास रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों ही खिलाड़ियों के लिए उनका 100वां टेस्ट होगा।

हालांकि इस टेस्ट से पहले जॉनी बेयरस्टो के सम्मान में इंग्लैंड फैंस ने एक Snowman बनाया। इस Snowman की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। जॉनी बेयरस्टो 17वें इंग्लिश खिलाड़ी होंगे जो अपने देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलेंगे।

The Barmy Army ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में इंग्लैंड के समर्थक Snowman बना रहे हैं। यह काफी बेहतरीन लग रहा है और उन्होंने इसको इंग्लैंड टेस्ट की जर्सी भी पहनाई। इंग्लैंड की बर्मी आर्मी ने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘इन लोगों ने धर्मशाला में जॉनी बेयरस्टो का Snowman तैयार किया है।’

यह रही वीडियो:

जॉनी बेयरस्टो की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन इस सीरीज में इतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने आठ पारियों में 21.25 के औसत और 70.53 के स्ट्राइक रेट से 170 रन ही बनाए हैं। अभी तक उन्होंने इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद मेजबान भारत ने काफी अच्छी वापसी की और लगातार तीन टेस्ट जीते।

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है और अपनी छाप छोड़ी है। अब देखना यह होगा कि पांचवे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो कैसी बल्लेबाजी करते हैं। तमाम फैंस की उन पर निगाहें होंगी। यही नहीं रविचंद्रन अश्विन भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। उनके लिए भी यह टेस्ट काफी महत्वपूर्ण है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?