IND vs ENG: विराट कोहली के नाम वापस लेने के बाद नंबर-4 के लिए भारत के पास हैं 4 दावेदार, आखिर किसे मिलेगा मौका..?
विराट कोहली ने पर्सनल कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया है।
अद्यतन - Jan 22, 2024 5:01 pm
1. चेतेश्वर पुजारा:

चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे के टेस्ट सीरीज में पुजारा को टीम में जगह नहीं मिली थी। चेतेश्वर पुजारा इस वक्त सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, जहां वो बड़े रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया मैनेजमेंट विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर चेतेश्वर पुजारा पर भरोसा जता सकती है। लेकिन चेतेश्वर पुजारा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं। और इस वक्त शुभमन गिल उस नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अगर चेतेश्वर पुजारा टीम में आते हैं तो उन्हें नंबर-4 की जिम्मेदारी दी जा सकती है। चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए अब तक 103 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.61 के औसत और 44.37 के स्ट्राइक रेट से 7195 रन बनाए हैं। जिसमें 19 शतक और 3 दोहरे शतक शामिल है।