IND vs ENG: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना, जाने बड़ी बड़ी वजह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना, जाने बड़ी बड़ी वजह 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। 

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)
Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच बहुत ही जल्द पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत होने वाली है। गौरतलब है कि इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी, गुरूवार से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड को क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि इस सीरीज से पहले इंग्लिश टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) व्यक्तिगत कारणों की वजह से स्वदेश वापिस लौट गए हैं। तो वहीं इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसके अनुसार वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

तो वहीं अभी तक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। लेकिन यह भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बैजबाॅल ब्रांड का क्रिकेट खेलने वाली इंग्लैंड को तगड़ा झटका है। खैर, देखने लायक बात होगी कि हैरी ब्रूक के ना होने से बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड के खेल में कैसा प्रभाव पड़ने वाला है?

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम:

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट करियर को बचाने के लिए पाकिस्तान छोड़ने वाली खबरों पर Sarfaraz Ahmed ने किया बड़ा खुलासा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?