IND vs ENG: 'Prince is Back...'- 11 महीने बाद Shubman Gill ने जड़ा टेस्ट शतक, फैंस ने जमकर की तारीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: ‘Prince is Back…’- 11 महीने बाद Shubman Gill ने जड़ा टेस्ट शतक, फैंस ने जमकर की तारीफ

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 132 गेंदों में शतक पूरा किया।

Shubman Gill (Photo Source: X/Twitter)
Shubman Gill (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ENG, 2nd Test: Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 396 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के चलते पहली पारी में 253 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में टीम इंंडिया इस वक्त शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है।

शुभमन गिल (Shubman Gill) पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में भी जब वो एक बार फिर फ्लॉप हुए तो फैंस ने गिल को प्लेइंग 11 से बाहर करने की मांग कर दी थी। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में मैनेजमेंट ने गिल पर भरोसा दिखाया और आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शुभमन गिल ने दूसरे पारी में शतक जड़ दिया है।

Shubman Gill ने जड़ा तीसरा टेस्ट शतक

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शुभमन गिल (Shubman Gill) 46 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर जेम्स एंडरसन के हाथों आउट हो गए थे। जिसके बाद एक बार फिर शुभमन गिल की काफी आलोचना हुई थी। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए।

रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल जिन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा था, 17 रन पर जेम्स एंडरसन के शिकार बने। जिसके बाद गिल के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार खेल दिखाते हुए 132 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यह शुभमन गिल का तीसरा शतक है। शुभमन गिल शतक जड़ने के बाद शोएब बशीर के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

गिल ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल ने टेस्ट की पिछली 11 पारियों में 17.30 के औसत से मात्र 173 रन बनाए थे। जिसमें 36 उनका सर्वाधिक स्कोर था।

यहां देखें शुभमन गिल के शतक के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/alwaysmb123/status/1754051574211735980

https://twitter.com/PrashantHindu52/status/1754051484952703227

close whatsapp