IND vs ENG: राजकोट में रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, 500 टेस्ट विकेट किए अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: राजकोट में रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, 500 टेस्ट विकेट किए अपने नाम

500 टेस्ट विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं।

Zak Crawley and R Ashwin. (Image Source: X)
Zak Crawley and R Ashwin. (Image Source: X)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए।

इस मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन को सिर्फ एक ही विकेट और लेना था इस उपलब्धि को अपने नाम करने के लिए और उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज Zak Crawley को अपना शिकार बनाया। बता दें, 500 टेस्ट विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 98 टेस्ट मैच में 25,714 गेंदों में यह बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है।

इस कारनामा को हासिल करने वाले रविचंद्रन अश्विन 9वें गेंदबाज है। भारत के वो दूसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। रविचंद्रन अश्विन के अलावा भारत की ओर से सिर्फ अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की है। अनिल कुंबले ने टेस्ट में 619 विकेट झटके हैं।

भारत ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए

भारत ने इस मैच में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 245 रन बनाए हैं। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 196 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

कप्तान रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा ने 225 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। सरफराज खान ने 62 रनों का योगदान दिया जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने 26 रनों का योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है। अभी तक पांच मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?